हरिद्वार, मार्च 15 -- हरिद्वार बाजार स्थित हनुमान घाट पर मानवाधिकार जन निगरानी समिति और रोगी केयर के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क हेल्थ चिकित्सा शिविर लगाया गया। आयोजक एडवोकेट नितिन गुप्ता और तरुण शर्मा ने बताया कि इस कैंप में देहरादून के प्रसिद्ध वेलमेड हॉस्पिटल और हरिद्वार के सिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य जांचा। देहरादून से हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित चौहान, यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत, फिजिशियन डॉ. संजीव बंसल, डॉ. शंकर सिंह नेगी, हरिद्वार के कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. देवव्रत साईं, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत गोयल, न्यूरोसर्जन डॉ. गौरव सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव शर्मा पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...