मऊ, मार्च 5 -- मऊ, संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जनपद में तमसा नदी के पावन तट स्थित हनुमान घाट पर पीपा पुल के निर्माण के लिए विधिवत शिलान्यास कर क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। मंत्री ने कहा कि आज का दिन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि लगभग 100 वर्षों से चली आ रही एक प्रमुख समस्या का समाधान साकार रूप ले रहा है। मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि लंबे समय से इस स्थान से तमसा नदी पार करने में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, विशेषकर बरसात क...