इटावा औरैया, मार्च 19 -- नमामि गंगे में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा में गंगा समिति, सामाजिक वानिकी प्रभाग व जिला पर्यावरण समिति ने यमुना नदी के किनारे हनुमान घाट तलहटी पर छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया और श्रमदान भी किया। इसके साथ ही राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों और बड़ों को नदियों में कूड़ा ना डालने का संकल्प भी दिलाया गया। इस मौके पर माही स्कूल के प्रधानाचार्य कार्व यादव ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त नदियां व जैव विविधता संरक्षण को लेकर गंगा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। आश्रम पद्धति विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल चंद बाजपेई ने बताया कि प्लास्टिक हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है, यह नुकसानदायक है। डीपीओ नमामि गंगे संजीव चौहान ने कहा कि नदियां बहुत ज़रूरी हैं क्योंकि वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.