अयोध्या, अप्रैल 3 -- जाना बाजार। थाना क्षेत्र हैदरगंज के ग्राम पंचायत मलावन की चौबेपुर गांव में श्रीराम कथा की अमृत वर्षा के सातवें दिन भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों की भीड़ के नियंत्रण के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ा। हनुमान जयंती पर आयोजित कथा में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक कथा व्यास शिवम शुक्ल ने कहा कि हनुमान के बिना राम की कथा हो ही नहीं सकती। हनुमान के चरित्र से शिक्षा लेना चाहिए। जिससे उनकी अनुकूलता मिलती है। कथा इंजीनियर रोहित चौबे की संयोजन में चल रही है। यजमान अंतिमा चौबे व अशोक कुमार चौबे हैं। व्यवस्थापक राहुल कुमार, राज नारायण नीरज शास्त्री की टीम लगी है। कथा के आखिरी दिन पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, महेंद्र मिश्र, केके तिवारी, जिपं सदस्य उदित सर्राफ, रामस्वरूप फैजाबादी, राजकुमार पांडेय व अन्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...