बाराबंकी, जून 2 -- निन्दूरा संवाददाता। क्षेत्र के बंदगी नगर गांव में राम जानकी हनुमान मंदिर परिसर में श्रीराम कथा के पहले दिन मंगलवार को नैमिष धाम से पधारे प्रवाचक द्वारिका नंद महाराज ने हनुमान जी महाराज की कथा सुनाई। बल और बुद्धि का सामंजस्य जब कोई महत्वपूर्ण सेवा करनी हो तो अभिमानी और असंस्कारी लोगों का सामना करने में समय गवाने की बजाये मुसीबत को टालने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर मंदिर के महंत बाबा मुरारी दास महाराज, अशोक यादव, अनिल कुमार व राधे श्याम मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हनुमान जी सीखें, ज्ञान-भक्ति के साथ कर्म भी जरूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...