हनुमाननगर: अगलगी में छह घर जलकर राख
दरभंगा, जून 5 -- सुधीर पाठक,हनुमाननगर| गोढ़ियारी पंचायत के वार्ड 5 स्थित महेशपट्टी गांव में बुधवार की देर रात भीषण अगलगी की घटना में छह परिवारों के घर जलकर राख हो गए। घरों में रखा अन्न, वस्त्र, फर्नीचर समेत हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई। आग लगने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते लपटों ने एक के बाद एक छह घरों को अपनी चपेट में ले लिया। बुधवार की रात करीब नौ बजे एक घर के चूल्हे से निकली चिंगारी ने पास स्थित फूसनुमा घर में आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में आसपास के अन्य घरों को भी अपने लपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना में गंगा पासवान, बैजनाथ पासवान, भरत पासवान, चंदेश्वर सहनी, राजेश पासवान तथा लक्ष्मण पासवान के घर पूरी तरह नष्ट हो गए। पीड़ित परिवारों के सामने रहने और खाने की गंभीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.