दरभंगा, जून 30 -- सुधीर पाठक,हनुमाननगर। दरभंगा एम्स बनाओ अभियान, नागरिक समाज, दरभंगा के आह्वान पर एम्स निर्माण को लटकाने के विरोध में और प्रधानमंत्री की घोषणा अनुसार समय से पूरा करने की मांग को लेकर पोलो मैदान, लहेरियासराय स्थित धरनास्थल पर दो दिवसीय जन सत्याग्रह सोमवार से शुरू हुआ। अभियान के संयोजक उमेश राय के नेतृत्व में आयोजित सत्याग्रह सभा में सीपीआई के जिला सचिव नारायण जी झा ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले 13 नवंबर 2024 को एम्स के शिलान्यास के मौके पर प्रधानमंत्री ने तीन वर्ष में निर्माण पूरा करके चिकित्सा प्रारम्भ करने की घोषणा की, पर अभी तक मिट्टी भराई भी शुरू नहीं हुई। सरकार प्रधानमंत्री की घोषणा अनुरूप तीन वर्ष के अंदर इलाज शुरुआत कराने की व्यवस्था करे।सीपीएम के जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप भगत ने कहा कि दरभंगा एम्स के साथ घोषित अन्...