फिरोजाबाद, अप्रैल 20 -- थाना जसराना क्षेत्र के गांव सिरौला में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने रविवार रात उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब मंदिर में स्थापित हनुमान मूर्ति खंडित कर दी गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव के सतीश कुमार के भतीजे का रविवार शाम गांव के तीन युवकों से ट्रैक्टर ले जाने को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि, उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। सतीश कुमार का आरोप है कि रात करीब 10 बजे जब उनका परिवार गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गया हुआ था, तब वही तीन युवक उनके निजी मंदिर में घुस गए। यह भी पढ़ें- बिहार में मां काली की पिंड क्षतिग्रस्त होने के बाद बवाल, मौके पर फोर्स मौजूद; जांच में जुटी पुलिस सतीश के अन...