सुल्तानपुर, दिसम्बर 15 -- सुलतानपुर। शहर के चौक स्थित हनुमान गढ़ी पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों हनुमान भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और हनुमान जी के समक्ष माथा टेककर अपनी मनोकामनाएं मांगी। मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से यह भंडारा निरंतर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने मंदिर के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 1956 में मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ था। उस समय सामने मस्जिद होने के कारण केवल 24 घंटे का समय मिला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...