हनुमानगढ़, दिसम्बर 11 -- हनुमानगढ़ जिले के राठीखेड़ा गांव में किसानों पर हुए कथित लाठीचार्ज के खिलाफ शुरू हुआ विरोध अब तेज़ होता जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष और करणपुर विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर (रूबी कुन्नर) ने किसानों के साथ पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में वाहनों के काफिले के साथ विधायक कुन्नर सुबह श्रीगंगानगर से राठीखेड़ा की ओर रवाना हुए। उनके साथ कांग्रेस पदाधिकारियों, किसान संगठनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही। जैसे ही यह काफिला बीझबायला क्षेत्र के घमुड़वाली पहुंचा, वहां तैनात भारी पुलिस जाप्ते ने रास्ता रोक दिया। प्रशासन ने पहले ही मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग कर रखी थी, ताकि भीड़ राठीखेड़ा की ओर आगे न बढ़ सके। पुलिस अधिकारियों ने विधायक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.