मिर्जापुर, जून 26 -- कैलहट। सुप्रसिद्ध हनुमानगढ़ी पचेवरा में शुक्रवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। अखंड हरिकीर्तन के समापन के बाद दोपहर से शुरू हुए भंडारे में क्षेत्र के करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था में मंदिर के सेवकों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। आयोजन को सफल बनाने में रविंद्र नाथ उपाध्याय, सहेन्द्र सिंह, नंदलाल सिंह, मनोज विश्वकर्मा, राजेंद्र, गामा सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पूरे दिन जुटे रहे। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन-पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- गौ सेवकों ने किया भंडारा यह भी पढ़ें- गौ सेवकों ने किया भंडारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...