महाराजगंज, फरवरी 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शहर के हनुमानगढ़ी चौराहे के पास स्थित एक ऑटोमोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने तार, बाइक स्पेयर पार्ट व अन्य कबाड़ सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार ने घटना के संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इमिलिया गांव निवासी मारकंडेय पटेल की तहरीर के अनुसार हनुमानगढ़ी चौराहा के समीप प्रगति ऑटोमोबाइल नाम से उसकी दुकान है। रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। सुबह आसपास के दुकानदारों ने दुकान का ताला टूटा देख सूचना दी। उस समय वह गोरखपुर गए थे। दुकानदार के अनुसार खोजबीन के दौरान एक कबाड़ी ने बताया कि रविवार सुबह एक युवक पैनल व कबाड़ बेचने आया था, जिसका वीडियो भी बनाया गया है। कबाड़ी द्वारा खरीदा गया पैनल व कबाड़ बाद में उनकी दुकान का निकला। पीड़ित ने आशंका जताई है कि वही संद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.