अयोध्या, अप्रैल 12 -- अयोध्या। हनुमानगढ़ी के पीछे के निकास द्वार के सामने राम पथ पर ही एक रेस्टोरेंट के बगल पैनल में दोपहर अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गयी। हालांकि इस आग से कोई हताहत नहीं हुआ। विद्युत विभाग के द्वारा सूचना मिलते ही लाइन बंद कर दी गयी। अभियंता हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि सी पैनल में आग लगने से घरों की सप्लाई लाइन की एमसीबी जल गयी है, जिसे ठीक किया जा रहा है। यह घटना शार्ट सर्किट से हुई। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...