बलिया, मई 2 -- बलिया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी ब्लॉक के बीडीओ को बताया है कि सीएम युवा उद्यमी योजना में सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवंटित बजट में 33 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। ऐसे में सभी ब्लॉकों में योजना में लक्ष्य से तीन गुना आवेदन तथा महिलाओं की 33 फीसदी भागीदारी सुनश्चित करने के लिए विशेष कैंप का आयोजन कराएं। इस आदेश के क्रम में उपायुक्त उद्योग चंद्रप्रकाश पटेल ने बताया कि चार मई यानि कल सोमवार को हनुमानगंज ब्लॉक परिसर में कैंप का आयोजन कर इसकी शुरूआत होगी। इसमें लखपति दीदियों को विशेष रूप से उद्यम के लिए जागरूक किया जायेगा। यह भी पढ़ें- उद्यमियों को बांटी जाएगी पगमिल मशीन वहीं पांच मई को रसड़ा ब्लॉक में प्रोत्साहन कैंप लगेगा। यह भी पढ़ें- शिविर का आयोजन कर दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...