गिरडीह, अप्रैल 2 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के जगन्नाथडीह-अहरडीह क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का संचार शुरू हो गया है। 18 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक होने वाले श्रीश्री 108 नवाहपारायण हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर गुरूवार को नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण की शुरुआत अहरडीह मंडा से हुई। हाथों में केसरिया ध्वज लेकर ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे की थाप पर श्रद्धालु झूम रहे थे। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। यह भ्रमण अहरडीह मंडा से शुरू होकर जगन्नाथडीह सूर्य मंदिर, मिर्जागंज बाजार, राजपूत टोला, लाला टोला, कहार टोला, बढ़ी टोला सहित विभिन्न टोले और मोहल्ले से गुजरा। जय श्री राम और पवनपुत्र हनुमान के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। अंत में भ्रमण पुनः अहरडीह मंडा पहुंचकर संपन्न हुआ। तत्पश्चात भूमि पूजन और ध्वजा...