शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- शाहजहांपुर। गाजियाबाद स्थित एनडीआरएफ की 8वीं बटालियन के हनुमत धाम में अस्थायी रूप से ठहरे महिला एवं पुरुष जवानों ने शुक्रवार सुबह योग विशेषज्ञ योगाचार्य डॉ. अखण्ड प्रताप उर्फ रानू परमार्थी के निर्देशन में योगाभ्यास किया। हनुमत धाम घाट पर प्रातः 5 बजे आयोजित सत्र में जवानों ने यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, विभिन्न प्रकार के दंड-बैठक, योगासन तथा प्राणायाम का अभ्यास किया। योगाचार्य डॉ. परमार्थी ने बताया कि नियमित यौगिक जॉगिंग और सूर्य नमस्कार से शरीर के सभी अंगों का व्यायाम हो जाता है, जिससे शरीर लचीला, फुर्तीला और ऊर्जावान बना रहता है। उन्होंने प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके नियमित अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक विकार दूर होते हैं तथा आध्यात्मिक शक्ति का भी विकास होता है। योगाभ्यास में एनडीआरएफ की मह...