शाहजहांपुर, मार्च 3 -- नया पुल के पास स्थित हनुमत धाम में मंगलवार सुबह साढ़े सात से नौ बजे तक भगवा होली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हैं। आयोजकों की ओर से सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार किया जा रहा है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर निमंत्रण पत्र वितरित किए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकें। आयोजन स्थल पर रंग, गुलाल और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम निर्धारित समय पर प्रारंभ होगा और श्रद्धालुओं की भागीदारी की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...