बलरामपुर, अगस्त 7 -- बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को बलरामपुर पहुंचे। उन्होंने शारदा कुंज स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के भाई शिव प्रताप सिंह व पुत्र अखिलेश सिंह गुड्डू से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि हनुमंत सिंह का सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से क्षेत्र और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने शोक की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री व...