कानपुर, जून 3 -- कानपुर, संवाददाता। हनुमंत विहार में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से युवक की मौत हो गई। खाड़ेपुर कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय शिवदास केसरवानी बसंत विहार में फल का ठेला लगाते थे। बेटे शिवम व शुभम ने बताया कि, मंगलवार शाम पिता सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, परिजन बेहाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...