रांची, मई 21 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव के मुडला टोली स्थित श्री हनुमान मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय हनुमंत महायज्ञ और वार्षिक उत्सव गुरुवार को विधिवत पूर्णाहुति और महाभंडारे के साथ संपन्न हो गया। समापन दिवस पर मंदिर परिसर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूजा-अर्चना, हवन और धार्मिक जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार बैठा और विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना में भाग लिया। विधायक ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। पंडित अभिषेक वैद्य, पद्मेश किशोर वैद्य और वरुण वैद्य के मार्गदर्शन में वैदिक रीति से अनुष्ठान संपन्न कराया गया। पूर्णाहुति के बाद आयोजित महाभंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। क...