महाराजगंज, मार्च 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल विकास खंड के सोहट गांव में 108 श्री हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। यह महायज्ञ नौ दिनों तक चलेगा। सोहट कुट्टी टोल पर आयोजित इस महायज्ञ के लिए 501 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर पूरे गांव का भ्रमण किया। इस कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। मुख्य यजमान प्रेम गिरी ने बताया कि यज्ञाचार्य विनोद प्रकाश तिवारी होंगे, प्रवचनकर्ता मधु त्रिपाठी होंगी। आयोजन में उदयभान गुप्ता, नर्सिंग विश्वकर्मा, अनिल सिंह, राजेंद्र, अनिल यादव, पन्नेलाल, भीम गिरी, किशन चौधरी, शैलेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजू गिरी, उमेश चौहान, सुशील दुबे और रमेश विश्वकर्मा आदि सक्रिय हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...