बोकारो, अप्रैल 8 -- दामोदा। चंद्रपुरा प्रखंड के कुरुंबा पंचायत के आगरडीह में हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ को लेकर आगामी 25 अप्रैल को कलश यात्रा सह शोभा यात्रा निकाली जायेगी। वहीं 26 अप्रैल को वेदी पूजन हवन समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान तथा 29 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा। यह जानकारी यज्ञ समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश रजक ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...