प्रयागराज, अप्रैल 5 -- प्रयाग उत्थान समिति की ओर से बाबा बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 21 अप्रैल से होने वाली तीन दिवसीय हनुमंत कथा के लिए रविवार को भूमि पूजन किया गया। समिति के अध्यक्ष डॉ. उदय प्रताप सिंह ने पं. सतेंद्र तिवारी के आचार्यत्व में अरैल घाट पर विधि विधान से पूजन किया। साथ ही कथा स्थल के निर्माण की तैयारियां भी शुरू कर दी गई। पूजन में समिति के महामंत्री अभिषेक ठाकुर, विनय प्रताप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश केसरवानी, प्रदीप पांडेय, निखिल पांडेय, रमा यादव, प्रवीण केसरवानी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...