हनी फैसल के नेतृत्व में अखिलेश यादव से मिला प्रतिनिधिमंडल
बिजनौर, अगस्त 2 -- समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हनी फैसल के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनपद बिजनौर में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी के विस्तार तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जनपद बिजनौर में चल रहे संगठनात्मक अभियानों, बूथ समितियों के गठन, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा जनता के बीच पार्टी की बढ़ती स्वीकार्यता की जानकारी दी। अखिलेश यादव ने कहा, कि संगठन की मजबूती ही समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका पार्टी की सफलता का आधार बनेगी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.