मुरादाबाद, जून 30 -- हनी तोमर को राष्ट्रीय लोक दल युवा इकाई को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र पटेल ने यह नियुक्ति की है। मूल रूप से बिजनौर जनपद के रहने वाले हनी के मनोनयन पर संगठन के युवा सदस्यों ने खुशी जाहिर की है। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अमरजीत चीमा ने कहा है कि हनी संगठन कौशल, मेहनत और समर्पण से युवा टीम को अधिक मजबूत बनाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...