बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- टेलीग्राम पर अश्लील लिंक भेज कर हनी ट्रैप में फसाने व छवि धूमिल करने की साजिश का मामला सामने आया है। मामले में थाने में तहरीर दी गई है। पीड़ित ने बताया कि बीती शाम उसके टेलीग्राम पर एक अश्लील वीडियो लिंक/ चैट लिंक आया। जिससे उसे हनी ट्रैप में फसाने की कोशिश की गई। जब उक्त लिंक पर क्लिक किया तो अश्लील वीडियो शुरू हो गया। जिसे उसने तुरंत बंद कर दिया। आरोप है कि अश्लील लिंक भेजने वाला पूर्व में भी हनी ट्रैप का आरोपी है। संबंध में गुलावठी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़ित ने तहरीर देकर उचित कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साइबर क्राइम टीम जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...