रामपुर, जनवरी 31 -- हनी ट्रैप के आरोप में गदरपुर में पकड़ी गई जौहर उर्फ महक को गंज थाना पुलिस भी रिमांड पर लेगी। उसके ऊपर गंज थाने में भी केस दर्ज है,जिसमें वह नामजद है। अब उसके गदरपुर में पकड़े जाने के बाद गंज थाना पुलिस ने रिमांड पर लेनी की तैयारी शुरू कर दी है। रामपुर पुलिस ने गदरपुर पुलिस से संपर्क कर जानकारी एकत्र की और रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देनी की तैयारी कर ली है। रामपुर पुलिस के अनुसार दो दिन बाद कोर्ट में रिमांड पत्र दिया जाएगा। जिसके बाद वारंट जारी होने पर उसे रामपुर लाया जाएगा। केमरी थाना क्षेत्र निवासी युवक के मोबाइल वाट्सएप पर एक युवती का मैसेज आया था। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी और युवती ने बातों के जाल में उसे फंसा लिया था। 22 नवंबर को उसे बड़ी कंपनी में काम दिलाने का झांसा देकर उत्तराखंड के रुद्...