लखनऊ, अप्रैल 19 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ठाकुरगंज पुलिस ने एक संगठित हनी ट्रैप गिरोह की सरगना आतिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नौवीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र को बहाने से नैनीताल ले जाकर शारीरिक शोषण करने, अश्लील वीडियो बनाकर 10 लाख रुपये की जबरन वसूली करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जबरन वसूली समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार फरवरी में पीड़ित किशोर घर से निकलने के बाद लापता हो गया था। परिजनों ने जब तलाश शुरू की तो पता चला कि कैंपवेल रोड स्थित एक दोस्त की भाभी आतिका उसे अपने साथ ले गई है। यह भी पढ़ें- नौवीं के छात्र को फुसलाकर नैनीताल ले गई दोस्त की भाभी, होटल में बनाए शारीरिक संबंध इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित ...