शामली, अप्रैल 17 -- कांधला। क्षेत्र के गांव मलकपुर में हनी ट्रैप और फर्जी लोन ऐप के जाल में फंसे युवक द्वारा आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। बता दे कि गांव मलकपुर निवासी 27 वर्षीय बिलाल पुत्र इस्लाम ने 14 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे अपने दोस्तों और बहनों को दो वीडियो भेजे थे। इन वीडियो में उसने बताया कि वह फर्जी लोन ऐप और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या जैसा कदम उठा रहा है। कुछ समय बाद बिलाल का शव गांव नानूपुरी के खेतों में मिला, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- फिर मिलूंगा...फर्जी लोन और हनी ट्रैप में फंसे युवक ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड से पहले वीडियो बनाया शव को दफनाने के बाद जब छोटे भाई सुहैल ने बिलाल का मोबाइल चेक कराया, तो कई चौंकाने ...