हनी ट्रैप : झूठे दुष्कर्म मुकदमे में फंसाने के लिए तय होती थी रकम
बिजनौर, सितम्बर 19 -- पुलिस की जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की योजना बनाकर महिलाओं के माध्यम से घटनाक्रम तैयार कराया गया। पुलिस के अनुसार, नवाब, आसिम और ओमेन्द्र के खिलाफ भी इसी तरह झूठी दुष्कर्म की घटना तैयार कर न्यायालय के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस काम के बदले शहाना को 50 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी और पुलिस के मुताबिक उसे रकम दी भी गई। इसके अलावा मोबाइल फोन, कपड़े और खर्च के लिए रुपये उपलब्ध कराए जाने की बात भी पूछताछ में सामने आई है। वर्ष 2023 में भी ऐसी ही योजना का आरोपपुलिस के मुताबिक, वर्ष 2023 में करीम उर्फ मुन्ना, तसलीम, सलीम और शिब्बू के खिलाफ भी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की योजना बनाई गई थी। यह भी पढ़ें- हनीट्रैप: बालिग लड़कियों को दस्तावेजों में नाबालिग बना देता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.