शामली, फरवरी 3 -- शादी समारोह में ढोल बजाने का काम दिलाने के बहाने घर बुलाकर रुपये व मोबाइल लूटने तथा फर्जी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग करने के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व में दो महिलाओं को जेल भेजा जा चुका है। गत 25 जनवरी को शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी आतिश ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह शादी प्रोग्राम में ढोल बजाने का काम करता है। उसके साथी ने कैराना के मोहल्ला आर्यपुरी में काम दिलाने के बहाने बुलाया था। जहां पर दो महिलाओं सहित कई युवकों ने मारपीट की थी तथा 4100 रुपये आनलाइन खाते में डलवाए थे जबकि 1200 रुपये व दो मोबाइल लूट लिए थे। आरोपियों ने फर्जी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो महिला...