धनबाद, मार्च 3 -- अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं, जिसका असर दुबई से लेकर भारत तक दिखाई दे रहा है। इस युद्ध की वजह से धनबाद के रहनेवाले राजेश सिंह की बेटी आकांक्षा सिंह और उनके दामाद आकाश सिंह दुबई में फंस गए हैं। 20 फरवरी को धनबाद में हुई शादी के बाद यह नवविवाहित जोड़ा हनीमून मनाने के लिए दुबई गया हुआ था। अचानक शुरू हुए युद्ध की वजह से दुबई से भारत आने वाली सभी फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। स्थिति यह हो गई कि शादी के बाद के दो मार्च को मुंबई में रखा गया रिसेप्शन में यह जोड़ा नहीं पहुंच पाया और मजबूरन रिसेप्शन पार्टी रद्द करनी पड़ी। धनबाद के बरटांड़ की रहनेवाली आकांक्षा सिंह की शादी 20 फरवरी को मुंबई के रहने वाले राजेश सिंह के साथ हुई। एयर इंडिया में बतौर एयर होस्टेस काम करने वाली आकांक्षा क...