नोएडा, जून 30 -- नोएडा में भी हनीमून के दौरान पत्नी की हत्या की कोशिश का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-75 निवासी एक नवविवाहिता ने अपने पति पर दार्जिलिंग के एक होटल की सीढ़ियों से धक्का देकर जान लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शादी 30 अप्रैल 2026 को हरिद्वार चौहान नाम के शख्स से हुई थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के अगले ही दिन से पति का व्यवहार बदल गया।गाली गलौज, मारपीट का आरोप वह छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करने लगा। शुरुआत में उसने पारिवारिक कारणों से मामले को नजरअंदाज किया, लेकिन पति का व्यवहार लगातार हिंसक ह...