अलीगढ़, अगस्त 10 -- UP News: यूपी के अलीगढ़ में दंपति ने एक भाजपा नेता को हनीट्रैप में फंसाकर मोटी रकम वसूली। बन्ना देवी थाना पुलिस ने रविवार को इस मामले का पर्दाफाश करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस का दावा है कि यह गैंग फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को फंसाता था और अश्लील वीडियो बनाकर मोटी रकम वसूलता था। इस जाल में फंसकर भाजपा नेता और अधिवक्ता निधीश कांत भट्ट ने दो लाख रुपये दे दिए थे। वरिष्ठ अधिवक्ता औरव अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अनूप कौशिक भी गिरोह में शामिल हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। उधर, भाजपा नेता व महिला का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जेल भेजी गई महिला ने भी भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए थे। पांच अगस्त को बन्नादेवी थाना क्षेत्र के भाजपा का महानगर मीडिया प्रभारी निधीश का...