नोएडा, मार्च 17 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। एक व्यक्ति ने दो सगी बहनों समेत तीन लोगों पर हनीट्रैप में फंसाकर 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगरा निवासी पीड़ित का आरोप है कि उनकी सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड ने एक महिला अंजुम परवीन से उनकी मुलाकात करवाई। महिला ने बीमारी, आर्थिक तंगी और पारिवारिक समस्याओं का हवाला देकर सहायता मांगी। पीड़ित ने यूपीआई के माध्यम से उसे कुछ रुपये भेज दिए। कुछ समय बाद महिला ने अपनी छोटी बहन जोया उर्फ हीना की बीमारी का हवाला देकर रुपये मांगने शुरू कर दिए। इसी दौरान एक व्यक्ति राज नारायण सिंह ने खुद को हीना का कोचिंग टीचर बताते हुए फोन किया और आर्थिक मदद की अपील की। विश्वास में आकर पीड़ित ने कुछ और रुपये दे दिए। जोया उर्फ हीना ने 14 दिसंब...