नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आरोपी लोगों को अपने जाल में फंसाकर वसूली करते थे। पुलिस ने इस मामले में दरियागंज निवासी 44 वर्षीय महिला और उसके साथी यशदेव सिंह चौहान को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को झूठे मामलों में फंसाकर उनसे मोटी रकम ऐंठता था। आरोपी महिला अब तक दिल्ली के विभिन्न थानों में 9 फर्जी एफआईआर दर्ज करा चुकी है। सोशल मीडिया से शिकार की तलाशपुलिस जांच के अनुसार, आरोपी महिला सोशल मीडिया मंच के जरिए अपने शिकार की तलाश करती थी। वह खुद को एक 'प्रोफेशनल' बताकर लोगों से संपर्क साधती थी और धीरे-धीरे उनसे नजदीकियां बढ़ाती थी। इसके बाद वह जानबूझकर कोई विवाद खड़ा करती और सीधे पुलिस स्टेशन जाकर दुष्कर्म, छेड़छाड़ या धमकी की संगीन धाराओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.