हनीट्रैप गिरोह की संपत्ति भी खंगालेगी पुलिस
बिजनौर, सितम्बर 20 -- दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले हनीट्रैप गिरोह पर पुलिस अब आर्थिक शिकंजा कसने की तैयारी में है। गिरोह के सरगना बब्बू उर्फ जुल्फिकार लंगड़ा समेत अन्य सदस्यों की संपत्ति की जांच कराई जाएगी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह के सदस्यों ने लोगों को जाल में फंसाकर और मुकदमे की धमकी देकर कितनी रकम जुटाई और उससे कहां-कहां संपत्ति बनाई। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की जांच के केंद्र में गिरोह के सरगना बब्बू लंगड़ा का चांदपुर रोड स्थित कालोनी का आलीशान मकान भी है। इसके अलावा प्रापर्टी डीलर दिलशाद के होटल को लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस इन संपत्तियों के निर्माण और खरीद में लगी रकम के स्रोत की पड़ताल करेगी। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बैंक खातों, जमीन-जायदाद और दूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.