नई दिल्ली, मार्च 26 -- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने हनीट्रैप और करोड़ों की जबरन वसूली करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस ऐक्शन में पुलिस ने दरियागंज की 44 वर्षीय महिला और उसके सहयोगी यशदेव सिंह चौहान को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला कथित तौर पर लोगों को फंसाकर उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज कराती थी और बाद में पैसे की मांग करती थी। मामला उस वक्त सुर्खियों में आया जब रिटायर्ड आर्मी अफसर पर झूठा रेप केस कराया गया। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था।रिटायर्ड आर्मी अफसर को बनाया शिकार पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने एक रिटायर्ड आर्मी कैप्टन से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया। उसने खुद को प्रोफेशनल सर्विस देने वाली बताकर उनके उपन्यास के प्रमोशन का झांसा दिया। बाद में पैसों का लेन-देन हुआ और फिर विवा...