गोड्डा, अप्रैल 27 -- महागामा एक प्रतिनिधि : महागामा प्रखंड के हनवारा हाट में वर्षों से खड़े दो सूखे ताड़ के पेड़ इन दिनों लोगों के लिए खतरे का सबब बने हुए हैं। हाट के बीचों-बीच मृत अवस्था में खड़े ये पेड़ कभी भी गिर सकते हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है। बताते चलें की सप्ताह में तीन दिन यहां हाट लगता है, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में इन जर्जर पेड़ों का खड़ा रहना सीधे तौर पर लोगों की जान पर खतरा बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की आंधी या तेज हवा में भी ये पेड़ गिर सकते हैं। यह भी पढ़ें- हरिपदी गंगा किनारे घाटों पर लगे सूखे वृक्ष हटवाने की उठी मांग जानकारी के मुताबिक हाल ही में सुंडमारा प्लस टू उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक राकेश रंजन की सूखे ताड़ के पेड़ गिरने से हुई मौत ने लोगों ...