गोड्डा, फरवरी 27 -- महगामा प्रतिनिधि । हनवारा थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में बुधवार देर शाम एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। गढ़ी गांव निवासी बाबूलाल मालाकार के घर में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। आग इतनी तेज़ी से फैली कि घर में रखा कपड़ा,अनाज, बर्तन,जरूरी कागजात समेत अधिकांश घरेलू सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। अचानक आग लगने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई और महिलाएं-बच्चे चीख-पुकार करने लगे।शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टी, पाइप तथा मोटर पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर आंशिक रूप से काबू पाया गया। हालांकि तब तक घर का बड़ा हिस्सा जल चुका था और परिवार की सालभर की मेहनत का अनाज तथा रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं नष्ट हो चुकी थीं।...