जयपुर, मार्च 26 -- राजस्थान में किसानों के मुद्दे पर सियासत और सिस्टम के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। जयपुर के फुलेरा से कांग्रेस विधायक विद्याधर सिंह चौधरी और किशनगढ़-रेनवाल थाने की महिला SHO नरेश कंवर के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।ऑयल मिल घोटाले के आरोप से शुरू हुआ मामला पूरा मामला एक ऑयल मिल से जुड़ा है, जिस पर किसानों ने करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इसी को लेकर किसान पिछले 15 दिनों से एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। धरने को समर्थन देने पहुंचे विधायक चौधरी की पुलिस से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई। यह भी पढ़ें- हैलो भाटी साहब. फ्लाइट से आ जाओ; राजस्थान के नन्हे फ़ैन ने यूँ दिया न्यौता'मैंने गाली दी क्या?' बहस में तीखे सवाल-जवाब धरना स्थल पर विधायक ने जब...