हापुड़, फरवरी 24 -- हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हद्यपुर में सोमवार रात मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान फायरिंग में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा और कारतूस बरामद किया है। अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। ग्राम हद्यपुर निवासी संजय कुमार ने हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 23 फरवरी की शाम को करीब साढ़े पांच बजे उसकी दुकान के सामने उस्मान और अतीकुर्रहमान व दूसरे पक्ष के उबैर के बीच विवाद हो गया था। पीड़ित और उसके बेटे व अथर आलम ने झगड़ा करने से मना कर दिया। इस पर आरोपी उस्मान व अतीकुर्रहमान ने जान से मारे क...