आगरा, मई 11 -- गंगा में स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन चालक लापरवाही की सभी हदें पार करने में लगे हैं। चालक गाड़ियों को गंगा में ले जाकर धुलाई करते नजर आए। ऐसे में गंगा में गाड़ी आए दिन फंसती हैं, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद निकाला जाता है। ताजा घटना राजस्थान और यूपी के श्रद्धालु की गाड़ियों के फंसने के सामने आए हैं। राजस्थान के अलवर जिले से श्रद्धालुओं का एक समूह गंगा स्नान करने के लिए आया था। मिनी बस में सवार श्रद्धालुओं को लेकर गाड़ी चालक गंगा की धार तक पहुंच गया। यहां से श्रद्धालु गंगा में स्नान करने लग गए जबकि चालक गाड़ी की धुलाई करने में लग गया। कुछ देर बाद श्रद्धालु स्नान आदि से फारिग हुए और चालक ने गाड़ी स्टार्ट की तो गंगाजल और बालू में फंस गई। काफी देर मशक्कत करने के बाद चालक के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद आसपास के नाविकों...