शामली, अप्रैल 16 -- शामली। करीब 16 लाख की आबादी वाला जिला शामली डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा है। जिला अस्पताल और सीएचसी, पीएचसी में डॉक्टरों के न होने से इलाज के लिए मरीज परेशान हो रहे हैं। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसीयों में हृदय रोग विशेषज्ञ की कमी से हार्ट के मरीजों को मेरठ, दिल्ली, और अन्य जिलों की दौड लगानी पड रही है। जिससे मरीजों को आर्थिक बोझा से लेगर जान का जोखिम भी उठाना पड रहा है। जिला अस्पताल को शुरू हुए करीब छह साल पूरे हो गए है, यहां रोजाना करीब डेढ हजार से अधिक मरीजों के ओपीडी पर्चे रोजाना बनाए जाते है। यह भी पढ़ें- दिल के रोगियों के लिए जिले में नहीं हैं डॉक्टर करीब 16 लाख की आबादी वाला जिले की हृदय रोग डॉक्टरों की कमी के चलते, अब हार्ट बीट बढने लगी है क्योंकि यहां राजाना करीब 50 से 60मरीज रोजाना हृदय रोग से पीडित पहुचते ...