हदय गति रुकने से एक व्यक्ति की मौत
सिद्धार्थ, सितम्बर 21 -- ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा कस्बा निवासी राजकुमार(48) पुत्र स्व. बल्ली गुप्त की शनिवार को जम्मू के अर्धकुमारी में चढ़ाई करते समय हृदयगति रुकने से मौत हो गई। साथ गए लोग शव को लेकर घर आ रहे हैं। वहीं मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राजकुमार के छोटे भाई प्रभु दयाल गुप्त ने बताया किपिछले रविवार को दुल्हा सुमाली गांव से 20 से अधिक लोग तीर्थ स्थानों पर दर्शन करने के लिए निकले थे। सभी तीर्थ यात्री उज्जैन महाकाल का दर्शन कर माता वैष्णो देवी दर्शन करने जम्मू पहुंचे।माता वैष्णोदेवी दर्शन करने के लिए अर्ध कुमारी चढ़ाई करते समय राजकुमार की हदय गति रुकने से मौत हो गई। साथी तीर्थ यात्री ने उनके परिवार को सूचना दी। सूचना पाकर पत्नी,बच्चों एवं परिवार वालों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतक राजकुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.