गौरीगंज, मार्च 7 -- अमेठी। स्थानीय कोतवाली के अंतर्गत पूरे सुक्खा नरैनी गांव निवासी पुरुषोत्तम गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने हदबरारी का मुकदमा दायर किया था। जिसमें एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में टीम भूमि की नपत कराने गई थी। इस दौरान नपत का काम जब पूरा हुआ तब राजस्व निरीक्षक के द्वारा रखे गए प्राइवेट व्यक्ति द्वारा ललकारने पर उसके विरोधियों ने उसकी जमकर पिटाई किया। अधिवक्ता मीनाक्षी के बीच बचाव करने पर उसकी जान बची। पीड़ित ने राजस्व निरीक्षक तथा उनके निजी व्यक्ति पर कार्यवाही की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...