पीलीभीत, अप्रैल 6 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशीटोला निवासी प्रदीप कुमार पुत्र रामौतार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहागया कि तीन अप्रैल को शाम मोहल्ले के टोनी पुत्र ब्रजपाल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर लोहे की हथौडी और डंडों से मारपीट करना शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...