प्रयागराज, जुलाई 31 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सोरांव के सुमित उर्फ साहिल की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को सनसनीखेज खुलासा किया। हत्यारोपी शिवम राय ने सुमित की गर्लफ्रेंड से एकतरफा प्यार में बेरहमी से हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या की थी। इसके बाद शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। एक सप्ताह बाद उसकी निशानदेही पर गंगा किनारे रंगपुरा कछार की झाड़ियों में मृतक सुमित का कंकाल बरामद किया गया। सुमित के हाथ में पड़ी रॉड व अन्य साक्ष्य से शिनाख्त की गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और मृतक के दो मोबाइल सिमकार्ड भी बरामद किया है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सुमित की गर्लफ्रेंड से नजदीकियां बढ़ाने की नीयत से फुफेरे भाई ने की हत्या, फिर मांगी फिरौती डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि शिवम राय पहले पुणे में रहकर मीड...