खगड़िया, दिसम्बर 25 -- बिहार में एक बेटे ने हथौड़ी से पीटकर अपनी मां की हत्या कर दी है। हैरान कर देने वाली घटना खगड़िया की है। यहां परबत्ता थाना क्षेत्र के खीराडीह गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। हथौड़ी से पीटकर पुत्र ने मंगलवार की देर रात अपनी मां की हत्या कर दी। घटना को छुपाने के लिए परिजनों ने महिला के शव का बुधवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया मृतका थाना क्षेत्र के खीराडीह गांव निवासी घनश्याम मंडल की 55 वर्षीया पत्नी रुक्मिणी देवी उर्फ़ उड़नी देवी बताया जा रहा है। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है। घटना के बाद मृतका का पुत्र सहित अन्य परिजन फरार बताए जा रहे हैं। गोगरी एसडीपीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि 11:20 बजे परबत्ता पुलिस को सूचना मिली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.