मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- हथौड़ी। बेरई में शुक्रवार को नौ दिवसीय श्री राधा-कृष्ण रामजानकी प्राण-प्रतिष्ठा एवं विष्णु महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने बागमती संगम घाट पर यज्ञाचार्य पंडित शत्रुघ्न तिवारी के वैदिक मंत्रोचारण के बीच कलश में जलबोझी की। इसके बाद श्रद्धालु यज्ञशाला पहुंचे। महायज्ञ में शाम छह से नौ बजे रात तक श्रीश्री 1008 शुकदेव दास जी महाराज द्वारा कथा का वाचन किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...